Bharat News Today

मौलाना तौकीर रजा ने भाजपा, कांग्रेस और आर‌एस‌एस पर साधा निशाना,कहा-गुलामी का प्रतीक इंडिया नाम नहीं,राष्ट्रगान है

बरेली।भारत और इंडिया नाम को लेकर मचे सियासी घमासान पर इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल(आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस और आरएसएस को निशाने पर लिया है।बरेली में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर तौकीर रजा ने कहा कि हिंदुस्तान के तीन नाम हैं, जो हमेशा रहेंगे।इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक नहीं है बल्कि राष्ट्रगान गुलामी का प्रतीक है।

तौकीर रजा ने कहा कि राजनीतिक दल देश के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।राजनीति और वोटों को हासिल करने के लिए देश का कितना बड़ा नुकसान हो जाए, इन राजनीतिक दलों को कोई परवाह नहीं।कहा कि भाजपा और आरएसएस इंडिया नाम से इतनी खौफजदा हैं कि इंडिया को खत्म करने के लिए तैयार हो गईं। इंडिया को जो खत्म करना चाहता है या कोशिश कर रहा है। वो हमारे देश का दोस्त नहीं हो सकता।

तौकीर रजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है।मैंने कांग्रेस के झंडे का भी हमेशा एतराज किया था। जब देश का झंडा तिरंगा है तो कांग्रेस पार्टी को अपना झंडा अलग रखना चाहिए था। इस बार गठबंधन का नाम इंडिया रखा है, ये सिर्फ राजनीतिक के लिए हैं। कांग्रेस गलत कर रही है। भाजपा उससे ज्यादा गलत कर रही है।

तौकीर रजा ने बताया कि जब भाजपा ने कहा था कि गुलामी के प्रतीक खत्म किए जाएंगे तब मैंने लिखकर दिया था कि गुलामी का प्रतीक तो राष्ट्रगान है। यह बात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख को भी लिखी। उन्होंने इसका जबाव नहीं दिया। जन गण मन अधिनायक, अधिनायक शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया गया है।

तौकीर रजा ने कहा कि किंग जार्ज के लिए राष्ट्रगान गाया गया था। यह गुलामी का प्रतीक है।अगर मुसलमानों से नफरत है तो हिंदू समाज के अच्छे शायर और कवि हैं, उनसे राष्ट्रगान लिखवाया जाए।हिंदुस्तान के तीन नाम हैं। तीनों रहने चाहिए। इन नामों को खत्म करने की कोशिश का कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price