इटावा।पद्म विभूषण,पूर्व रक्षा मंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि नगर पालिका कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/10/wp-16969421446761458177751898784900.jpg)
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता सहित समस्त सभासदों,अधिकारियों व कर्मचारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नेताजी के व्यक्तित्व व कृत्तिव पर चर्चा हुई।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता ने कहा कि हम इटावा वासियों को पहचान नेता जी ने दिलाई है,इटावा के विकास की जो नींव उन्होंने रखी है उस को पूरा करने के लिए हम लोगों को तन मन धन से जुटना होगा।
इस अवसर पर ईओ नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी,स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित,सभासद अरबिंद यादव, हासिम कुरैशी,मंजेश यादव,केशव यादव,सचिन कठेरिया,प्रदीप सोनी, शिवम पाल,राहुल यादव,धीरेंद्र यादव,श्रीपत वर्मा व अरूण यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता राजीव यादव ने किया।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)