Bharat News Today

आजम खां ने जैसा किया वैसी सजा भुगत रहे हैं, लोकसभा चुनाव में अखिलेश का सपना धरा रह जाएगा:भूपेंद्र चौधरी

अमरोहा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने बीते समय में जैसा किया, वैसी सजा भुगत रहे हैं। वह पुलिस हिरासत में हैं और उनकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं है।वह बिना वजह तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

अमरोहा के जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है।यह जनता अच्छी तरह से जानती है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी।इस बार भी भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। नरेंद्र मोदी को जनता पसंद करती है और इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष भाजपा को हराने का सपने देख रहा है।इसलिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है।यह जनता से छिपा नहीं है कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है।सपा मुखिया अखिलेश यादव को पोस्टरों पर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। सपने देखने का हक सभी को है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी छह महीने पहले अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव में क्या स्थिति रही।यह सभी को पता है। अब लोकसभा चुनाव आया है तो वह फिर से इस तरह के दावे कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी उनका सपना, सपना ही रह जाएगा।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में जो किया वह, उसकी सजा झेल रहे हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा दे रहा है।

बता दें कि सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी,विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price