Bharat News Today

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा ने परिवार के साथ ताज का किया दीदार,जानें किस बात से हुए नाराज

आगरा।ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन गेंदबाज एडम जंपा सोमवार को आगरा पहुंचे।एडम ने पत्नी, बेटे और मां के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया।एडम लगभग 2 घंटे तक ताजमहल के अंदर रुके।ताजमहल के इतिहास के साथ ही पच्चेकारी के बारे में एडम ने गाइड से जानकारी ली।एडम ने अपने परिवार के साथ ताजमहल में जमकर फोटो खिंचवाई।इस दौरान ताजमहल के अंदर मौजूद एडम के फैंस उनको देखकर चौंक गए और सेल्फी खिंचवाने लगे।एडम ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी ली।

शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल पर सभी पर्यटक गोल्फ कार्ट से जाते हैं।गोल्फ कार्ट की कमी से एडम जंपा नाराज नजर आए।पार्किंग पर पर्यटकों की लाइन लगी थी‌‌ और सभी इंतजार कर रहे थे।वहीं एडम अपने परिवार के साथ थे और गोल्फ कार्ट का इंतजार कर रहे थे।गोल्फ कार्ट की कमी की वजह से एडम नाराज हो गए।

ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस को जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा के आने की सूचना मिली तो सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए।एडम के साथ में पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया।जब तक एडम ताजमहल के अंदर रहे तब तक पुलिस के जवान उनके साथ रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price