![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/11/img-20231031-wa05997956888784533312252-1024x472.jpg)
Etawah जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन की विशेष समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव के जन्मदिन के पावन अवसर पर श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 के संयोजकत्व में अन्ध विद्यालय पक्का तालाब इटावा में दिब्यान्ग बच्चों के लिए खाना बनाने के वर्तन, सरसों तेल, चीनी, अरहर दाल, चावल, आदि खाद्य पदार्थ के साथ साथ बच्चों को सेव,केला, चाकलेट, बिस्कुट, भुजिया आदि चार हजार पांच सौ रुपए की सामग्री वितरण के साथ खुशियां बांटी। अन्ध विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार गुप्ता एवं विद्यार्थियों ने गीत गाकर डॉ शिवराज सिंह यादव के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/11/img-20231031-wa03562141572778655259588-1024x472.jpg)
इस अवसर पर जायण्ट्स दतावली अध्यक्ष श्रीमती नीलम भदौरिया प्रशासनिक निदेशक श्रीमती संगीता तिवारी, निदेशक विश्व विजय त्रिवेदी, कुमारी सृष्टि त्रिवेदी, सैफई के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की गरिमा मय उपस्थित रही दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती राखी मित्तल एवं इटावा डायमंड अध्यक्ष वलराज गर्ग ने सक्रिय सहभागिता करते हुए लीची ज्यूस वितरण किया। सभी ने डॉ शिवराज सिंह यादव को बधाई दी।
जायण्ट्स परिवार ने पक्का तालाब पर वानर सेना को गुड़ चना एवं ब्रैड वितरण किया एवं सिविल लाइंस में स्थित गौशाला में घायल गौधन के चारा एवं दाना हेतु पन्द्रह सौ रुपए नकद प्रदान किये।
श्रीमती नीलम भदौरिया ने डा शिवराज सिंह यादव एवं श्रीमती ऊषा यादव जी द्बारा नायाव तरीके से जन्मदिन मनाना सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)