Bharat News Today

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर बिहार के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

इटावा।शुक्रवार को प्रदेश भर के हर जनपद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुतले फूंके। जहां जनपद इटावा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया।

वही इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष इटावा अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि विगत दिनों पूर्व बिहार प्रांत के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई थी जिसका प्रदेश भर की महिलाओं सहित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के जनपद में पुतला फेंका गया। जहां जनपद इटावा के शास्त्री चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया गया। और महिलाओं की हितेषी मौजूदा सरकार केंद्र व उत्तर प्रदेश में संचालित महिला सशक्तिकरण नारी सम्मान जैसे अनेक अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव है।

इस दौरान भाजपा किसान नेता ऋषि शुक्ला, रजत तिवारी, पुष्पेंद्र त्रिपाठी सभासद, विकास भदौरया, पवन तिवारी, गोविंद दुबे, रोहित कुमार, हर्षित पांडेय, संजय दुबे, गोविंद मोहन तिवारी, सहित भाजपा किसान मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारियों ने पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया और की गई अशोभनीय टिप्पणी की घोर निंदा की है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price