Bharat News Today

महिलाओं को लेकर मोदीकाल की ये 28 योजनाएं और अभियान,भाजपा के लिए गेमचेंजर तो कांग्रेस के लिए राहु काल: धनंजय सिंह

लखनऊ।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत के मायने और कांग्रेस की पराजय का कारण देश के सियासी गलियारे में खोजा जा रहा है।चौक-चौराहों से लेकर गली-मुहल्लों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता की चर्चा हो रही है।देश में पैदल यात्रा और मेहनत करने के बाद भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नीचे गिरते ग्राफ पर भी चर्चा हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी की इस जीत को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।आंकड़ें चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं कि भाजपा की प्रचंड जीत में महिलाओं की भागीदारी का अहम योगदान है।महिलाओं को लेकर मोदी सरकार की वे योजनाएं हैं, जो कांग्रेस ही नहीं दूसरे पार्टियों के लिए भी आगामी लोकसभा चुनाव में काल बन सकती हैं।

अगर पिछले कुछ सालों के चुनाव परिणामों पर नजर डाली जाए तो भाजपा लगातार कांग्रेस को चुनावी अखाड़े में पटखनी दे रही है।राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कांग्रेस सरकारों की लोकलुभावन और कल्याणकारी योजनाओं के बावजूद कांग्रेस की पराजय हुई है। इस पराजय के पीछे महिलाओं का भाजपा की तरफ रुझान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मोदी सरकार की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई 25 से भी अधिक योजनाएं राज्य सरकारों की महिलाओं को लेकर बनाई गई योजनाएं भारी पड़ गया। मोदी सरकार की महिलाओं को लेकर वे सारी योजनाएं जो आने वाले चुनावों में भी गेमचेंजर साबित होंगी, जिसमें खासकर मुस्लिम महिलाओं को लेकर तीन तलाक को कानूनी रूप से खत्म करना जैसे विधेयक ने पीएम मोदी के कद को बढ़ाया है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price