Bharat News Today

यूपी में साइबर धोखेबाजों को होगी अब मुश्किल,योगी सरकार ने उठाया ये जरूरी कदम

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के 57 जिलों में साइबर क्राइम थाने स्थापित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई। प्रदेश के सभी जिलों में साइबर क्राइम थानों की मौजूदगी हो जाएगी। बरहाल प्रदेश के सभी 18 मंडलों में साइबर क्राइम थाने मौजूद हैं।

बता दें कि अभी तक आईजी स्तर का अधिकारी साइबर क्राइम थानों को देखता था, लेकिन सभी जिलों में साइबर क्राइम थाने स्थापित होने के बाद पुलिस अधीक्षक देखेंगे।प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम थानों की आवश्यकता थी। 18 मंडल मुख्यालयों में पहले से ही साइबर क्राइम थाने मौजूद हैं, अब बाकी बचे 57 जिलों में भी साइबर क्राइम थाने स्थापित किए जाएंगे।इन थानों की स्थापना पर सरकार पर लगभग 127.24 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।योगी सरकार तेजी से इस पर काम करने जा रही है और जल्द ही थाने स्थापित किए जाएंगे।साइबर क्राइम में कन्विक्शन के मामले में यूपी सबसे ऊपर है। कन्विक्शन रेट नेशनल साइबर क्राइम के कन्विक्शन रेट से काफी बेहतर है। साइबर क्राइम के मामलों में नेशनल कन्विक्शन रेट 46.5 परसेंट है, जबकि प्रदेश का कन्विक्शन रेट 87.8 परसेंट है। अब तक प्रदेश में 838 कन्विक्शन हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मध्य प्रदेश में सिर्फ 59 कन्विक्शन हुए हैं।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price