Bharat News Today

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सेंट मैरी की शानवी का प्रोजेक्ट चयनित

फोटो – बाल विज्ञानी कु0 शानवी के साथ प्रिंसिपल फादर जॉबी जोसेफ एवम मार्गदर्शक सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी

इटावा। सेंट मैरी इंटर कालेज, इटावा की छात्रा शानवी का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए जनपद इटावा से चयनित किया गया है। इस विशेष प्रोजेक्ट को जनपद इटावा के पर्यावरणविद, वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में विद्यालय के सह निर्देशक डेविड सर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था। ज्ञात हो कि,सेंट मैरी की छात्रा शानवी ने इटावा जनपद में पाई जाने वाली विभिन्न विषधारी और विषहीन प्रजातियों के विषय पर प्रोजेक्ट में सभी का ध्यानाकर्षण किया था। यह प्रोजेक्ट जनपद स्तर पर राज्य स्तर पर चयनित हुए अन्य प्रोजेक्ट्स में से ही एक है। जूनियर वर्ग समूह में शानवी ने पर्यावरणविद डॉ आशीष के त्रिपाठी के कुशल दिशा निर्देशन में जनपद के निकट के ग्रामों में जाकर प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जानकारी एकत्र की थी। ज्ञात हो कि,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्पदंश को राज्य आपदा घोषित किया गया है जिसके अंतर्गत मृतक के परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि भी शासन द्वारा नियमानुसार दी जाती है। इस प्रोजेक्ट के साथ जनपद से अन्य छह प्रोजेक्ट भी राज्य स्तर के लिए चयनित हुए है।शानवी की इस सफलता पर फादर जॉबी जोसेफ सहित समस्त विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price