Bharat News Today

142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस कार्यालय नगर पालिका इटावा से जिला मुख्यालय कचहरी तक पैदल मार्च किया

इटावा 23 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस कार्यालय नगर पालिका इटावा से जिला मुख्यालय कचहरी तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कचहरी पर इंडिया गठबंधन के संयुक्त धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमला करते हुए दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है सरकार का यह कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बादल जाने के रूप में वर्णित किया है आज हमें लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है हमारे समक्ष राष्ट्र की लोकतांत्रिक आत्मा के प्रति अपने अटूट समर्पण को भी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा निलंबन तो सरकार में बैठे मंत्री अजय मिश्रा का होना चाहिए था जिसके बेटे ने निर्दोष किसानों की हत्या की है निलंबन बृजभूषण शरण सिंह का होना चाहिए था जिसने हमारे देश की बेटियों का अपमान किया है निलंबन उन लोगों का होना चाहिए था जिन्होंने देश के किसानों को आतंकवादी कहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष पल्लवी दुबे मामा राशिद खान आलोक यादव करन सिंह वाचस्पति दुबे राजपूत सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान सुनीता कुशवाहा सरला जाटव कमला वर्मा अंजू वर्मा सरवर अली आसिफ जागरन सचिन संखवार महेश कटारे लालमन बाथम मेहरबान सिंह यादव यशपाल यादव रणवीर सिंह यादव पंकज यादव अवनीश यादव मोहनलाल प्रजापति विष्णुकांत मिश्रा लगभग एक सैकड़ा लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price