Bharat News Today

जनपद की प्रगतिशील किसान मंत्रवती को मिला चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंत्रवती को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

इटावा 23 दिसंबर 2023 प्रगतिशील किसान की भूमिका में महिला किसान मंत्रवती ने जनपद में कई महिला किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर अपनी पहचान पहले ही बना ली थी और उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व रागी की फसल उत्पादन के साथ जैविक विधि से फसल उत्पादन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान से लखनऊ में सम्मानित किया गया व उन्हें कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

प्रगतिशील किसान मंत्री ने बताया कि आईसीएआर व एनआरएलएम व आत्मा योजनान्तर्गत उन्होंने कृषि के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया और रागी,मक्का, बाजार व गेहूं के साथ-साथ जनपद में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट पीले तरबूज की भी खेती की और धीरे-धीरे प्रशासन और सरकार के द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया गया और पुरस्कार भी मिले। जिससे मेरी रुचि बढ़ती रही और मैं कृषि के क्षेत्र में नवाचार युक्त फसलों को उगाने का काम करने लगी। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभाग व इटावा प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा कृषि के क्षेत्र में मिले मार्गदर्शन के लिए सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा भविष्य में भी मैं मोटे अनाज रागी,मक्का, बाजार की खेती को करूंगी और इसके साथ फलों की खेती को भी स्वयं भी करूंगी और महिला किसानों को भी प्रोत्साहित करूंगी।
उनको मिले सम्मान के लिए प्रगतिशील किसान आरती,पूर्वी व एडवोकेट सीमा समृद्धि, डॉ पदमा त्रिपाठी, सरस्वती मिश्रा, डॉ प्रीति पांडे,डॉ पल्लवी गुप्ता,निहारिका शुक्ला,अनीता सिंह,विनीता टंडन, रेनू,मंजू यादव ने हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price