इटावा। आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास करेंगे उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तरप्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रखेगे इसी क्रम में इटावा के महेवा के सब्जी मंडी के पास शहीद स्थल पर भारत माता की तस्वीर के पास उपवास रखा।
जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह जी की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के समक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना की। इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी गौरतलब हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रही है। पहले कार्यकर्ता घर- घर पर्चा बाँट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं यही नहीं पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ रैली भी मेरठ, आगरा,गाजियाबाद और मऊ सहित सभी मण्डलों में आयोजित कर चुकी हैं जिसने दिल्ली, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भी भाग लें चुके हैं
जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा की हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा. उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी। पार्टी कार्यकर्ता जब तक सांसद संजय सिंह की रिहाई नहीं होती तब तक प्रत्येक शुक्रवार को उपवास रखेगी।
इस अवसर पर डॉक्टर से प्रताप सिंह राजपूत पूर्व प्रत्याशी विधानसभा इटावा बृजेश दुबे सतीश चंद्र दीक्षित जितेंद्र पाल सत्यनारायण दोहरे राजेंद्र सिंह राजपूत अमित तिवारी रवि यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist