![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231228-wa02678682958862307173901-300x175.jpg)
इटावा 28 दिसंबर 2023 को कांग्रेस कार्यालय इटावा पर कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जो पिछले 138 वर्षों से पूरी ईमानदारी के साथ आधुनिक भारत के निर्माण में संघर्षरत हैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और देश के लोगों की उन्नति है इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा हम कांग्रेसजन संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए अवसर हो और संविधान में रचे बसे राजनीतिक,आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन हो ।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मोहम्मद राशिद खान,कोमल सिंह कुशवाहा,संश्लेषण पोरवाल,संजय दोहरे, वाचस्पति दुबे,करन सिंह राजपूत,जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप चौहान,सुनीता कुशवाहा, सरवर अली,आसाराम गोयल,सरला जाटव,अंजू वर्मा,आसिफ जागरन, सचिन संखवार,सूर्य शंकर दीक्षित,मेहरबान सिंह यादव,आनंद वर्मा,हरेंद्र दिवाकर,अंसार अहमद, मिथिलेश,गुलशन,नेहा सोनी,खुशी कुशवाहा, हरिशंकर आदि लोगों उपस्थित रहे।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)