![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa0554448211815173696014-1024x768.jpg)
इटावा-आज प्रदर्शनी पंडाल में “मिशन शक्ति”कार्यक्रम का आयोजन चित्रा शक्ति वेलफेयर के तत्वावधान में किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमनलता परिहार नें की तथा कार्यक्रम का संचालन संगठन की सचिव चित्रा परिहार द्वारा किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया मौजूद रहीं,उनका संगठन के पदाधिकारियों नें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa05537763244939453032699-1024x768.jpg)
श्री मती सरिता भदौरिया नें कहा कि आज नारी अबला नहीं सबला है, हर क्षेत्र में महिलाओं नें नये आयाम स्थापित किये हैं, कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद, जिलाधिकारी की धर्म पत्नी श्री मती श्वेतांबरा राय एंव बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की धर्म पत्नी श्री मती नीलम राय नें भी संबोधित किया
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231230-wa02584775588249000598681-1024x660.jpg)
कार्यक्रम को सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव,सुशीला राजावत, बरखा चौहान,डा.दीपकिरन,डा.रजनी रावत, कुमदुनी दोहरे, अर्चना कुशवाहा आदि नें भी संबोधित किया।बच्चों की गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ,जिसमें सुचि पांडे एंव नीना भदौरिया नें निर्णायक की भूमिका निभाई
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष आलोक दीक्षित, शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, प्रीती दुबे आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी नें किया
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)