Bharat News Today

यूपी में देर रात हुआ बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला,कई जिलों के कमांडर बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात योगी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।मुजफ्फरनगर, बहराइच, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, फिरोजाबाद सहित कई अन्य जिलों के कमांडर बदले गए हैं। इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

बदले गए बलिया के कमांडर

बता दें कि देर रात हुए तबादलों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें देवरंजन वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बलिया की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभिषेक सिंह को पुलिस अधीक्षक एटीएस से पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया है। संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ बनाया गया है। वहीं वृन्दा शुक्ला को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट से पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है। प्रशांत वर्मा को पुलिस अधिक्षक बहराइच से पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ बनाया गया है।

कासगंज के कमांडर भी बदले

अपर्णा रजत को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक कासगंज बनाया गया है। अभिषेक कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है। प्राची सिंह को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर बनाया गया है।सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक कासगंज से हटाकर पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद गया है। आलोक प्रियदर्शी को पुलिस अधीक्षक रायबरेली की जगह पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाया गया है।

श्रावस्ती के कमांडर बदले

अरूण कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से हटाकर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट के आखिरी में आईपीएस घनश्याम का नाम है जिन्हें पुलिस अधीक्षक, स्थापना (लीगल एण्ड पॉलिसी), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price