Bharat News Today

सऊदी अरब के मदीना मुनव्वरा में मिली सबसे लंबी गुफा, हैरान रह गए वैज्ञानिक

न‌ई दिल्ली।सऊदी अरब में एक लंबी गुफा मिली है।गुफा की खोज करने वाले वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।यह गुफा लगभग पांच किलोमीटर लंबी बताई जा रही है।गुफा की खोज सऊदी अरब के धार्मिक शहर मदीना के खैबर इलाके में की गई है।सऊदी अरब के लिए यह कोई खोज किसी भूवैज्ञानिक खजाने से कम नहीं है।गुफा को लेकर अब आगे की रिसर्च शुरू कर दी गई है।

सऊदी अरब जियोलॉजिकल सर्वे के आधिकारिक प्रवक्ता तारिक अबा अल खैल ने कहा कि एक विशेष भूवैज्ञानिक टीम ने यह खोज की। गुफा की लंबाई पांच किलोमीटर नापी गई है। तारिक ने आगे कहा कि गुफा को अबू अल वूल नाम दिया गया है।फिलहाल गुफा को लेकर अभी ओर रिसर्च की जा रही है,जिसके बाद यह आम पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।

सऊदी अरब में मिली इस गुफा की खास बात सिर्फ उसकी लंबाई ही नहीं बल्कि कई चीजें खास हैं।गुफा की ऊपरी परत देखकर ही वह काफी प्राचीन लगती है।माना जा रहा है कि यह असाधारण भूवैज्ञानिक खोज सऊदी अरब की जियोपार्क परियोजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बन सकती है। वर्तमान में इन परियोजनाओं का नेतृत्व सऊदी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का भू-पर्यटन विभाग कर रहा है।

सेंटर ऑफ इस्लाम कहे जाने वाले सऊदी अरब में मिली सबसे लंबी यह गुफा न सिर्फ पर्यटकों के लिए आकर्षण बन सकती है, बल्कि यह भूविज्ञान में विशेषज्ञता वाले शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए एक मूल्यवान संसाधन प्रदान कर सकती है, जिससे वैज्ञानिक अन्वेषण और समझ के नए अवसर पैदा होंगे।

आपको बता दें कि सऊदी अरब के खैबर में इससे पहले भी कई गुफाओं की खोज की जा चुकी है, लेकिन उनकी लंबाई कभी इतनी ज्यादा नहीं रही है।इसी वजह से इस गुफा की खोज काफी खास मानी जा रही है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price