![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240129-wa02211294735964583190475-300x162.jpg)
इटावा। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट इटावा द्वारा सुदिति ग्लोबल एकेडमी में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में चित्रकला प्रवक्ता व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट इटावा द्वारा आयोजित समारोह में इस्लामिया इंटर कालेज के चित्रकला प्रवक्ता व अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय से एमएफए इन पेंटिंग एवं पीजी डिप्लोमा इन एपलायड आर्ट सैयद अली साबिर अलीगढ़, चौधरी जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी ताखा के सहायक अध्यापक चित्रकला व बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय से एमएफए इन म्यूरल एवं पीएचडी की उपाधि से सम्मानित डा. सुरजन प्रसाद, श्री बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर के सहायक अध्यापक चित्रकला व बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय से एमएफए इन एपलायड आर्ट सतीश कुमार, डायट इटावा के चित्रकला प्रवक्ता व बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय से एमएफए इन मूर्तिकला आनन्द कुमार, श्री ज्ञान चन्द्र वैद्य इंटर कालेज इकदिल के सहायक अध्यापक चित्रकला व अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय से एमएफए इन पेंटिंग सोमेश कुमार शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीआईओएस मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि एआरटीओ ब्रजेश कुमार, बीडीओ, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रबन्धक, प्रधानाचार्य सहित उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)