Bharat News Today

श्रीमती ऊषा यादव जायण्ट्स अंर्तराष्ट्रीय कन्वैसन में आउटस्टैंडिंग फेडरेशन प्रेसीडेंट के अबार्ड से अलंकृत

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के अध्यक्ष के रूप में “कुशल नेतृत्व करते हुए नवीन जायण्टस समूह प्रायोजन, सदस्यता वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, वेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चिकित्सा शिविर आयोजन, प्रर्यावरण संरक्षण,रक्त दान, देहदान, नेत्र शिविर आयोजन, दिव्यांग सेवा, वरिष्ठ नागरिक सेवा,क्षयरोग निवारण, जन जागरण रैली आयोजन,निर्धन कन्या विवाह, कुष्ठ निवारण, नवीन प्रतिभा सम्वर्धन, सांस्कृतिक कार्यक्रम” आयोजन, के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान हेतु अलसाज कन्वैसन सेन्टर तिरुवनंतपुरम में आयोजित जायण्ट्स के अंर्तराष्ट्रीय कन्वैसन में ” गोवा के राज्यपाल महामहिम श्री पी एस श्रीधरन पिल्लै जी, जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन की विश्व अध्यक्ष मैडम सायना एन सी सी जी, विश्व उपाध्यक्ष श्री एस पी चतुर्वेदी जी केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव की गरिमा मय” उपस्थित में ” श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आउटस्टैंडिंग फेडरेशन प्रेसीडेंट आबार्ड” से सम्मानित किया गया।

श्रीमती ऊषा यादव के अलंकरण के साथ साथ फेडरेशन 5 पदाधिकारियों एवं समूहों को 55 अबार्ड एवं सर्टीफिकेट्स प्राप्त हुए। जिसमें आउटस्टैंडिंग फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट विपिन मित्तल, आउटस्टैंडिंग यूनिट डायरेक्टर श्रीमती आशा अवस्थी एवं श्रीमती अनु रस्तोगी, श्रीमती सोनल अग्रवाल- आउटस्टैंडिंग सहेली सिम्पोजियम आयोजन, जायण्ट्स ग्रुप आफ मथुरा वैस्ट-आउटस्टैंडिंग फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम आयोजन. आउटस्टैंडिंग ग्रुप प्रेसीडेंट श्रीमती पूनम गुप्ता फिरोजाबाद महिला शक्ति एवं श्रीमती अपर्णा सिंह राइजिंग क्वीन्स दिबियापुर, आउटस्टैंडिंग प्रशासनिक निदेशक श्रीमती प्राची अग्रवाल फिरोजाबाद महिला शक्ति, आउटस्टैंडिंग मैम्बर शमशुद्दीन पिलुआ महावीर, आउटस्टैंडिंग मोनूमेन्टल प्रोजेक्ट फिरोजाबाद महिला शक्ति एवं चंदौसी महिला नव शक्ति, आउटस्टैंडिंग प्रोजैक्ट दिबियापुर सहेली, आउटस्टैंडिंग ऐक्टिविटी आफ ईयर दतावली डायमंड, जायण्ट्स सेवा सप्ताह आयोजन दिबियापुर सहेली एवं औरैया सहेली , दो या दो से अधिक समूह प्रायोजन हेतु जायण्ट्स ग्रुप आफ दिबियापुर सहेली, राइजिंग क्वीन्स दिबियापुर, इटावा डायमंड एवं चंदौसी वोमेन शिखर को सम्मानित किया गया
एक एक नवीन जायण्टस समूह प्रायोजन हेतु 14 समूह एवं 50 प्रतिशत सदस्यता वृद्धि हेतु 15 समूहों को अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर समस्त सम्माननीय मन्चासीन अतिथियों के साथ साथ फेडरेशन 5 के पदाधिकारी श्री एस पी चतुर्वेदी जी विश्व उपाध्यक्ष, डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति,, कृष्ण अवतार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष फेडरेशन 5, डॉ उमेश अग्रवाल अध्यक्ष फेडरेशन 5 ( 2024) विमल कुमार सिंह सचिव फेडरेशन 5 समेत फेडरेशन 5 के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सदस्यों ने श्रीमती ऊषा यादव समेत अबार्ड प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price