Bharat News Today

अमन वर्मा ने स्वर्ण पदक प्रकार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया

इटावा इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने खेलों इंडिया व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दावेदारी मजबूत की। इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी की अध्यक्षता में संघ के खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया।
जिले के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि दिनांक 27/07/2024 से 29/01/2024 को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर बॉयज अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 47 किलोग्राम भार वर्ग में श्रद्धा गोयल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कैडेट गर्ल्स में आराध्या सिंह ने ओवर 59 किलोग्राम भार वर्ग में खेलों इंडिया के कठिन चयन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 22 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धि त्रिपाठी,सब जूनियर बॉयज अंडर 29 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय प्रताप, कैडेट गर्ल्स अंडर 47 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांजलि त्रिपाठी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। संघ के लीगल एडवाइजर ध्रुव दत्त मिश्रा , उपाध्यक्ष डा. प्रत्युष तिवारी ने बच्चो के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की। कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि प्रतियोगिता में टेक्निकल इंचार्ज के रूप हम सभी के प्रिय राष्ट्रीय रेफरी श्याम जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ के सभी अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी व सह सचिव रोहित द्विवेदी ,हरि गोविंद सिंह , जिला मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने बच्चो के बेहतर भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price