Bharat News Today

भाजपा  बूथ अध्यक्ष की जमीन पर कब्जे को लेकर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला

इटावा भाजपा भूत अध्यक्ष की जमीन पर कब्जे को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश के चलते नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी इटावा से मिला
भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष अमित तिवारी की जमीन पर जिला बदर माफिया जिसके ऊपर कई बार जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है वह भाजपा  बूथ अध्यक्ष  की जमीन पर न्यायालय के आदेश के बावजूद जबरन कब्जा कर रहा है कब्जे के विरोध में जिला जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी से इस पर नाराजगी व्यक्त की थी तब जाकर जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे पर निर्माण कार्य रुकवाया था निर्माण का रुकने के बावजूद भी ग्राम प्रधान रात में चोरी छुपे निर्माण कार्य करने में जुटा है जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त था जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष सदर विधायक एवं सांसद जी को दे दी गई है इसी संदर्भ में आज जिलाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला और बूथ अध्यक्ष की जमीन को कब्जा मुक्त करने का प्रार्थना पत्र सोपा प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता ओम रतन कश्यप शहर मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मंत्री प्रशांत दीक्षित अंकुल चौहान रोहित पटेल मीडिया प्रभारी अमित वर्मा एकलव्य भदोरिया अक्षय बाजपेई प्रमोद राठौड़ व्यापारी नेता भारतेंदु भारद्वाज ध्रुव श्रीवास्तव  बूथ अध्यक्ष संतोष तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price