Bharat News Today

लोकसभा चुनाव को देखते हुए  12 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी ग्राम परिक्रमा अभियान का कर रही है आयोजन

इटावा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए  12 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी ग्राम परिक्रमा अभियान का कर रही है आयोजन।

अगली 12 फरवरी से शुरू होने वाले इस अभियान को पार्टी ने नाम दिया है- ग्राम परिक्रमा अभियान।

भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के जरिए गांव-गांव के जन-जन से जुड़गी।

पार्टी का मकसद इस अभियान के जरिये आम लोगों के लिए सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

पार्टी के इटावा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि 12 फरवरी को जुगार मऊ गांव से ग्राम परिक्रमा अभियान की होगी शुरुआत।

12 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक चलेगा ग्राम परिक्रमा अभियान।

जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि इस अभियान के तहत किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी इटावा जनपद के 16 मंडलों में करेंगे ग्राम परिक्रमा अभियान की शुरुआत।

ग्राम परिक्रमा अभियान का मुख्य उद्देश्य है बीजेपी पार्टी की योजनाओं को जन जन तक जमीनी स्तर पर पहुंचाना।

जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के साथ-साथ भाजपा की जिला कार्यकारिणी की सभी इकाइयां पारस्परिक रूप से कार्य करेंगी।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price