![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240217-wa04674631821263177512813-1024x576.jpg)
इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल सहायक श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग से मिला।
जिला अध्यक्ष जागेश्वर अग्रवाल ने व्यापारियों के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा कि व्यापारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में नहीं मिल पा रहा है सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करके जागरूकता अभियान चलाया जाए जिससे व्यापारी वर्ग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240217-wa04682631395614862986841-1024x576.jpg)
सहायक श्रम आयुक्त उपकर निर्धारण अधिकारी श्वेता गर्ग ने वार्ता के दौरान कहा विभाग की वेव साइट पर जाकर भी व्यापारी जानकारी प्राप्त कर सकता है और शीघ्र ही विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा, महिला जिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे, बकेवर युवा अध्यक्ष शीलू शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)