Bharat News Today

भारतीय जनता पार्टी चलाएगी लाभार्थी सम्पर्क अभियान

रिपोर्ट शिवम दुबे

इटावा भाजपा इटावा प्रथम मण्डल द्वारा सिचाई विभाग डाँक बँगला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी इटावा प्रथम मण्डल के मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।

मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी इटावा प्रथम मण्डल द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा जिसकी कार्यशाला कल दिनाँक 20/02/2024 को सिचाईं विभाग गेस्ट हाउस में होगी। उन्होंने बताया की इस कार्यशाला में मण्डल प्रभारी,मण्डल पदाधिकारी,शक्तिकेंद्र संयोजक,शक्तिकेंद्र प्रभारी,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवम् मण्डल में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी रहेंगे।

बैठक में शक्तिकेंद्र संयोजक ओम रतन कश्यप राजीव अवस्थी  प्रमेन्द्र कुमार तिवारी,नितिन त्रिवेदी,प्रिंस भादौरिया,सुबोध पटेल,मोहित वर्मा मण्डल पदाधिकारी अखिलेश कौशिक  प्रशांत दीक्षित,सोनू राठौर,किरन सोनी,अक्षय बाजपेयी,सतेंद्र कुशवाह,अंकित गुप्ता,रोहित पटेल,सुरेश चंद्र राजपूत ,प्रमोद कुमार,रवि कृष्ण कश्यप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price