![](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2024/03/img-20240302-wa05673544499464629521789-300x169.jpg)
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर आगामी लोकसभा चुनाव, विधान परिषद के चयन और योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई।बैठक में भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के फोन पर भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा आनन-फानन में दिल्ली रवाना हुए। विजयंत पांडा सरकार के चार्टर प्लेन से दिल्ली रवाना हुए हैं।जल शक्ति मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक स्वतंत्र देव सिंह विजयंत पांडा को छोड़़ने दिल्ली गए हैं।
बता दें कि नियम के मुताबिक सरकारी चार्टर प्लेन में किसी मंत्री के नाम ही उड़ान की मंजूरी मिलती है। इसलिए स्वतंत्र देव को साथ भेजा गया है। पांडा का आज दिन भर लखनऊ में चुनावी बैठक लेकर रात 9.30 बजे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम था।
![मोहम्मद इरफ़ान](https://bharatnewstoday.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1675874436879_uwp_avatar_thumb.jpg)
Author: मोहम्मद इरफ़ान
Journalist
![Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://bharatnewstoday.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)