Bharat News Today

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 39 नामों का ऐलान राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्‍ली।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की 7 मार्च को हुई बैठक में कई बड़े नाम तय हो गए थे।कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने पहली प्रत्याशियों लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम हैं।इस लिस्ट में राहुल गांधी के साथ ही भूपेश बघेल और शशि थरूर जैसे बड़े नाम शामिल है।कांग्रेस की यह लिस्ट भाजपा की 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के एक हफ्ते से भी कम समय में जारी की गई है।

इस लिस्ट से स्‍पष्‍ट है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे‌ हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं है,लेकिन 2019 की तरह राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं।शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। यहां से शशि थरूर लगातार तीन बार से सांसद हैं।वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव लोकसभा से चुनावी मैदान में उतारा है।इसके साथ ही कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा से चुनावी मैदान में उतारा गया है।यह सीट केसी वेणुगोपाल ने 2009 में जीती थी।वहीं कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को भी कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतार दिया है।डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।इस लिस्ट में मुख्य रूप से कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं।अन्‍य राज्‍यों में केवल छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप हैं।सर्वाधिक 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा केरल से की गई है।जहां कांग्रेस को अपने सहयोगियों के लिए शेष चार सीटें छोड़ने की उम्मीद है।इसके बाद कर्नाटक से सात,छत्तीसगढ़ से छह और तेलंगाना से चार नामों की घोषणा की गई है।शेष मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price