Bharat News Today

रायबरेली से प्रियंका का नाम लगभग तय अमेठी में राहुल के साथ उभरे दो और नए नाम

लखनऊ।रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी मैदान उतरना लगभग तय है।सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी को ही उतारने का निर्णय लिया गया है।इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं अमेठी को लेकर संशय बना हुआ है।अमेठी से राहुल गांधी,दीपक सिंह और विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में वरुण गांधी का नाम रेस में है।

रायबरेली और अमेठी गांधी परिवार का मजबूत किला है। रायबरेली से अभी सोनिया गांधी सांसद है। 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को पराजित करके अमेठी सीट छीन ली थी।सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं।

कांग्रेसी अमेठी से राहुल गांधी के लड़ने की मांग कर रहे हैं,लेकिन राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने के ज्यादा इच्छुक नहीं हैं। अमेठी से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का नाम आगे चल रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इंडिया खेमे में इस प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को विपक्ष के साझा प्रत्याशी के रूप में अमेठी से उतारा जाए।इस बार भाजपा ने पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया है।बताते हैं कि वरुण गांधी पिछले कई दिनों से कोविड से पीड़ित हैं। इसलिए अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया जा सका है।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price