Bharat News Today

संगीतमय सुंदरकांड में झूमे भक्त विश्व शांति की कामना कर व्यापार मण्डल ने कराया सुंदरकांड पाठ

इटावा। भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता के बॉबी चिल्ड्रन एकेडमी तिकोनिया पर संगीतमय सुंदर कांड का पाठ बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया गया।

सुंदरकांड पाठ देवेश शास्त्री, प्रखर गोड़ सहित मंडली द्रारा संगीतमय कर भक्तो को भाव विभोर किया। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने बताया विश्व शांति की कामना के लिये भारतीय उधोग व्यापार मण्डल समय समय पर धार्मिक आयोजन करता है जिससे धर्म की प्रभावना भी होती है। कार्यक्रम में शहर एवं कस्बो से अनेक भक्तो एवं व्यापारियों ने आकर सुंदरकांड पाठ का आनन्द लिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, शहर अध्यक्ष रजत जैन, मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुधीर गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, वरिष्ठ सदस्य शुभा चौहान, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, हिमांशू सैनी, शहर कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह चौहान, संध्या चौहान, अर्चना चौहान, गार्गी, दीपाली सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत दीपिका गुप्ता ने प्रसाद वितरण किया।

Leave a Reply

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

Gold & Silver Price